फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कैफी आजमी मार्ग के अधूरे निर्माण पर नाराज हुईं शबाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री शबाना आजमी ने अपने पैतृक गांव मेजवां प्रवास के दौरान कैफी आजमी मार्ग का निर्माण अधूरा रहने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के आवास पर पहुंचकर इसकी शिकायत की। डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तलब किया। बता दें कि कैफी आजमी मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए 80 लाख रुपये मंजूर किए गए थे। लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए गए कार्य के दौरान हुसैनी कटरा से मिजवां सोसाइटी तक करीब 200 मीटर मार्ग का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

फूलपुर तहसील मुख्यालय से कैफी आजमी के पैतृक गांव मेजवां तक 2.20 किलोमीटर लंबा यह मार्ग पहले जर्जर हो गया था। इसके पुनर्निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्राक्कलन भेजा था। शबाना आजमी ने भी प्रमुख सचिव को पत्र लिखने और वार्ता के माध्यम से मार्ग निर्माण के लिए प्रयास किया था। इसके बाद शासन ने मार्ग के उच्चीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 80 लाख रुपये मंजूर किए थे। मिजवां सोसाइटी के सीनियर प्रबंधक सलीम खां ने बताया कि इस मार्ग से सुदनीपुर, चकनूरी, जौमा, तकिया, मेजवां, बक्शपुर, दुलारपुर, पूरा गड़ेरिया, डारीडीह, अंजान शहीद, पूरा हाशिम, पूरा भिखारी, वैसाडीह, हैदरीपुर, पूरा नूरन, हेमईपुर, मुंडवर, भड़ेरिया, सिंगारपुर, डिघिया, भेड़िया, ईसापुर और पड़ीराव आदि गांवों के लोग आवागमन करते हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण मार्ग का कुछ कार्य रोकना पड़ा था। उन्होंने आश्वासन दिया है कि अधूरा कार्य सितंबर के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें