फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री की करा दी बोलई से शादी

Sun, 08 Mar 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल के तत्वावधान में शनिवार की देर रात पुरानी कोतवाली स्थित अग्रवाल धर्मशाला में गदहा बसंत और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने रस्सी को माचिस से जला कर किया। इसके बाद, मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव का स्वागत सब्जियों की माला पहनाकर किया गया।

गीतकार वैभव वर्मा ने मंत्री का विवाह बोलई से कराया। वहीं  कवि सम्मेलन में कवि शाहिद बर्की, ताज आजमी, रंगकर्मी सुनील विश्वकर्मा ने हास्य कविताओं से गुदगुदाया। अध्यक्षता व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संत प्रसाद अग्रवाल और संचालन अशोक कांसकार ने किया। 
विज्ञापन


उधर, रानी की सराय कस्बा के काशी दास मंदिर परिसर में वैश्य समाज ने होली मिलन समारोह का आयोजन  समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश की मौजूदगी में किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान शारदा जायसवाल, राजू, छोटेलाल, संजीव, संजय, सुरेश, सत्य प्रकाश को गोभी, आलू की माला पहना कर स्वागत किया गया। वहीं महामूर्ख, बेचारा, बकबक, चिरकुट, खटमल की उपाधि से इन्हें नवाजा गया।

इस मौके पर नरेंद्र, देवानंद, अंबुज, राजनारायण, पंकज, दुर्गा, राजू, अजय रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें