फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बालक समेत दो की मौत

Sun, 08 Mar 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दो थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। े

अंबारी ः  फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी बाजार में शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक के धक्के से एक बालक की मौत हो गई। वह रंग खरीदने के लिए बाजार गया था।
विज्ञापन


दूकान पर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। मृत बालक संगम (9) पुत्र ज्ञानेंद्र यादव फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पूरा हाजी गांव का निवासी था और परिवार का इकलौता पुत्र था।

 घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। जबकि घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। घायल संगम को उपचार के लिए जौनपुर जिले के शाहगंज बाजार स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बोंगरिया ः  तरवां थाना क्षेत्र के महंगूगंज बाजार के पास शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक से गिरकर अधेड़ की मौत हो गई।

 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृत अधेड़ दीनानाथ यादव (40) मेहनाजपुर थाने के चबाहे गांव का निवासी था। शुक्रवार को दीनानाथ बाइक से अपनी बहन के घर गया था।
विज्ञापन


घर लौटते समय मंहगूगंज के पास कुत्ते को बचाने के चक्कर में वह बाइक पलट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोग उसे अस्पताल ले      जाने की व्यवस्था करते कि उसने      दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें