फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आजमगढ़ की बेटी मेजर स्वाति राय ने फतह किया माउंट लामो

विज्ञापन
25 लद्दाख की याबत तोपो घाटी की ऊंची चोटी को  फतह करने वाली मेजर स्वाति राय।
विज्ञापन
भारतीय सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) की महिला अधिकारियों ने साहस और दृढ़ संकल्प की अनूठी मिसाल पेश करते हुए लद्दाख की याबत तोपो घाटी में स्थित 6,120 मीटर ऊंची चोटी माउंट लामो को फतह कर लिया। इस ऐतिहासिक अभियान में रानी की सराय ब्लॉक के सेठवल गांव की मेजर स्वाति राय भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

इस टीम का नेतृत्व मेजर रचना हुड्डा ने किया, जिसमें कुल 11 वीरांगना अधिकारी शामिल थीं। कठिन परिस्थितियों और ऊंचे बर्फीले रास्तों को पार करते हुए सफलता हासिल की। सेठवल निवासी मेजर स्वाति राय सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी श्यामू राय की बेटी हैं। पिता की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए स्वाति ने सेना में सेवा करते हुए इस गौरवशाली उपलब्धि को हासिल किया। माता उर्मिला राय भी बेटी की इस सफलता से गदगद हैं।
गांव में यह खबर पहुंचते ही खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा और भारतीय सेना की महिला शक्ति का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें