फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एक्सप्रेस-वे पर पलटा मिनी ट्रक, तीन लोग घायल; भीषण आवाज सुन मौके पर दौड़े ग्रामीण

Sun, 09 Jun 2024 05:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: हादसे के बाद घायलों को पीएचसी पवई में भर्ती कराया गया। पीएनसी के राहत एवं बचाव टीम द्वारा टाटा 407 को एक्सप्रेसवे के बीच से हटाकर पीली पट्टी के अंदर खड़ा कर दिया गया। ताकि आवागमन में बाधा न उत्पन्न होने पाए।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार भोर में बाराबंकी से गाजीपुर को जा रहा खरबूजा लदा मिनी ट्रक का टायर फट जाने से पलट गया। जिससे ट्रक में सवार तीन लोग घायल हो गए। जबकि चालक सुरक्षित है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बाराबंकी से खरबूजा लादकर टाटा 407 का चालक अपने तीन साथियों के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते गाजीपुर के लिए चला। अभी वे लोग अहरौला थाना क्षेत्र के किमी संख्या 183.3 पर पहुंचे थे कि गाड़ी का टायर फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। 

इस घटना में चालक तो बच गया लेकिन उसमें सवार संजय यादव (40) पुत्र राम अवध ग्राम अहियानुरवा, जंगीपुर गाजीपुर, उमाशंकर यादव (55) पुत्र गणेश ग्राम रजाईपुर गाजीपुर, रविंद्र कुशवाहा (40), ग्राम शिवपुर गाजीपुर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का गस्तीदल सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रभुनाथ यादव के नेतृत्व में मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें