फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ननिहाल से घर जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन गांव के समीप शुक्रवार की देर रात बाइक से ननिहाल से घर जा रहे युवक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर निवासी इंदल (22) बददह थाना क्षेत्र के गड्हा गांव स्थित अपने ननिहाल में रहता था। शुक्रवार की रात वह अपने ननिहाल से बाइक से घर जाने के लिए निकला। अभी वह सरायमोहन गांव के पास पहुंचा ही था कि उसके बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाई हैं और उनके माता-पिता मुंबई में रहते हैँ। वह अधिकतर अपने ननिहाल में ही रहता था।
बाइकों की आमने सामने टक्कर में दो घायल

बरदह। थाना क्षेत्र के कुरिहर मोड़ के पास शनिवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार बरदह थाना क्षेत्र के जिरीकपुर निवासी योगेंद्र (50) और दूसरी बाइक पर सवार जौनपुर जनपद के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के अतरही निवासी मयंक राजभर (35) और अरविंद (30 ) घायल हो गए। जिसमें योगेंद्र को गंभीर चोटें आई है। उसका इलाज वाराणसी में चल रहा है। जबकि अन्य दोनों घायल इलाज कराकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें