सठियांव। दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव ने इस बार बेहतर क्वालिटी की चीनी तैयार कर 12 करोड़ 32 लाख रुपये की बिक्री की है। वहीं गन्ना किसानों के बकाया मूल्य भुगतान लगभग आठ करोड़ 60 लाख रुपये खाते में भेजने की भी तैयारी चल रही है। इसे लेकर किसान खुश नजर आ रहे हैं।
चीनी मिल सठियांव बेहतर कार्य कर रहा है। जिससे गन्ना किसानों को राहत मिलेगी। मिल चालू सीजन में छह लाख 900 क्विंटल गन्ने की क्रशिंग करने के बाद 8.8 प्रतिशत रिकवरी (क्षमता) से 41250 क्विंटल चीनी बनाया है। विभाग की माने तो 3200 रुपये की दर से 12 करोड़ 32 लाख रुपये की चीनी बिक्री हो चुकी है। मुख्य गन्ना अधिकारी डा. विनय प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों का पिछला बकाया 22 फरवरी तक के भुगतान की व्यवस्था कर ली गई है। बहुत जल्द ही किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा।