लाटघाट। रौनापार थाना के अभ्भनपट्टी गांव निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की सोमवार की शाम को पोखरे में डूबने से मौत हो गई। मृतक दवा लेकर अपने घर जा रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अधेड़ की मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के अभ्भनपट्टी गांव निवासी बुधिराम (58) पुत्र मुनेश्वर साहनी सोमवार को दवा लेने के लिए महुला-गड़वल बंधे पर मानिकपुर गए हुए थे। दवा लेकर घर आने के दौरान रात साढ़े आठ बजे मानिकपुर के पास पैर फिसलने से पोखरी में जा गिरे। उधर देर होने पर घर वालों ने बुधिराम की तलाश शुरू की। रात भर परिवार के लोग बुधिराम को खोजते रहे, लेकिन कही पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह सात बजे के करीब ग्रामीणों ने पोखरी में बुधिराम का शव को उतराया देखा। ग्रामीणों ने परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र रामनिवास (36) व रामकृपाल (32) हैं। दोनों जीविकोपार्जन के लिए मुंबई में रहते हैं। पत्नी की पूर्व में मौत हो चुकी है। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।