फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। निजामाबाद थाना क्षेत्र के असीलपुर गांव के समीप सोमवार की रात करीब 9:30 बजे ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जब कि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मृतक अखिलेश मौर्य उर्फ बबलू (30) पुत्र राम चरन मौर्य ग्राम शेरवा का निवासी है। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। अभी सात वर्ष पूर्व शादी हुई थी। दो बच्ची साक्षी चार वर्ष, सोनाक्षी डेढ़ वर्ष का पिता था। वह एसी टेक्नीशियन था। सोमवार को अपने दोस्त जयदत्त के साथ एसी बनाने रानी की सराय बाजार से वापस घर आ रहा था कि फरिहा के पास मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल जयदत्त कश्यप (39) वर्ष पुत्र स्व. रामराज ग्राम पवईलाडपुर थाना सरायमीर का निवासी है। वह नंदाव मोड़ पर मिठाई की दुकान चलाता है। वह एक पुत्र व एक पुत्री का पिता है। निजी अस्पताल आजमगढ़ में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें