ल़राधिकारी कर्यालय के बाहर प्रदर्शन करते विद्युत विभाग के संविदा कर्मी।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा, संविदा कर्मचारी संघ के पूर्वांचल उपाध्यक्ष आशीष कुमार पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को क्वेश कंपनी द्वारा मीटर रीडरों को विभाग से निकाले जाने के मामले को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा गया।
पूर्वांचल उपाध्यक्ष ने बताया कि क्वेश कंपनी आजमगढ़ में तीन माह पहले आई थी। जिसमे मीटर रीडर को गलत जानकारी देकर बांड भरवा लिया गया। वेतन के नाम पर 3300 से 3800 रुपया दिया जा रहा है। कम पैसों में अनुबंध कर कंपनी हमारा शोषण कर रही है। हर जिले में कंपनी ने प्रशासन को अलग-अलग बातें बताई गई। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट प्रशांत उपाध्याय और समस्त सुपरवाइजर के द्वारा मीटर रीडरो को अलग स्थान पर बुलाकर धमकी दी जा रही है। सात जनवरी को सुपरवाइजरों ने संदेश भेजकर हम सभी हटाकर दूसरे मीटर रीडरों को रख रहे है। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक कौशल किशोर, पूर्वांचल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, महामंत्री दीपक कुमार, उपाध्यक्ष नकुल चौधरी, मोहम्मद इकबाल अहमद सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।