फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बार की तरह इस बार भी थाना दिवस पर फरियादियों को मिली आश्वासन की घुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। जनवरी माह के द्वितीय शनिवार को जिले के सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां पीड़ितों की फरियाद सुनी गई। इस दौरान निजामाबाद थाने में सीओ सदर सौम्या सिंह अचानक पहुंचीं। जहां उन्होंने पीड़ितों की फरियाद सुनी। इस दौरान कुल आठ प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमे एक भी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। इस दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया गया।
विज्ञापन

निजामाबाद थाने में अपनी शिकायत लेकर फरियादी पहुंच रहे थे। सभी का रजिस्ट्रेशन कराकर सीओ सदर सौम्या सिंह ने एक-एक कर उनकी फरियाद सुनी। कुल आठ प्रार्थना पत्र मिले। जिसमें सात राजस्व और एक पुलिस से संबंधित थे। सीओ ने शिकातयों का निस्तारण करने के लिए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। ताकि समय से समस्या का निस्तारण हो जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि समाधान दिवस के माध्यम से छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान थाने स्तर से ही निस्तारित कर दिया जाए। सरायमीर प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को सरायमीर थाने पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां कुल 13 मामले आए। जिसमें मौके पर तीन समस्या का निस्तारण किया गया। दस संबंधित विभागों को भेजा गया। उक्त शिकायतों में 12 राजस्व व एक पुलिस से संबंधित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें