फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: स्कूलों के विलय से बच्चों की शिक्षा पर पड़ेगा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
आज़मगढ़। प्रदेश सरकार की प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने की नीति के खिलाफ बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों के विलय से ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की शिक्षा पर गंभीर असर पड़ेगा। विशेष रूप से बालिकाओं की सुरक्षा और स्कूलों में उनकी उपस्थिति प्रभावित होगी। इसके अलावा शिक्षकों और शिक्षा मित्रों की नौकरियों पर खतरा मंडराएगा। बीएड और बीटीसी डिग्रीधारी युवाओं के लिए रोजगार के अवसर कम होंगे। मिड डे मील योजना से जुड़ी गरीब महिलाओं की आजीविका भी संकट में पड़ सकती है। कांग्रेस पार्टी ऐसी किसी भी नीति का पुरजोर विरोध करेगी जो गरीब, ग्रामीण और वंचित वर्गों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश रचे। इस मौके पर रियाजुल हसन, अंसार अहमद, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, चंद्र पाल यादव, तेज बहादुर यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें