फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मंडलीय जिला अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे प्रतिदिन 100 त्वचा रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बारिश में लोग त्वचा संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को 200 मरीज त्वचा संबंधी रोगों के उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से 100 मरीज पुराने तो 100 नए त्वचा रोगी मरीज थे। चिकित्सकों ने इन मरीजों को दवा के साथ बचाव की सलाह दी।
विज्ञापन

बारिश का मौसम अपने साथ कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां लेकर आता है। त्वचा संबंधी परेशानियां भी इनमें से एक है। बारिश से त्वचा संबंधी रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में 200 के करीब मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। इनमें चुभन, जलन और फफोले पड़ने और फंगल संक्रमण जैसे लक्षण वाले मरीज भी सामने आ रहे हैं। चिकित्सक इनको बीमारी से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानियां बरतने की सलाह दे रहे हैं।
त्वचा संक्रमण के लक्षण
त्वचा में लालिमा, सूजन, खुजली और दर्द या जलन।
त्वचा पर फफोले या छाले पड़ना।
त्वचा का फटना या खुरदरा होना।
संक्रमण के कारण
बैक्टीरिया, वायरस, फंगल या परजीवी संक्रमण।
एलर्जी।
त्वचा की चोट या कट।
कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली।
जेनेटिक कारक।
00
बचाव के उपाय
अपनी त्वचा को साफ और सूखा रखें।
संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से बचें।
खुले घावों को साफ करें और ढककर रखें।
सूर्य से अपनी त्वचा को बचाएं, त्वचा पर क्रीम का उपयोग करें।
अपने हाथों को बार-बार धोएं।
स्वस्थ आहार लें और पर्याप्त आराम करें।
त्वचा संबंधी समस्याओं के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

बारिश के मौसम में त्वचा संबंधी बीमारियों से ग्रसित रोगियों की परेशानी बढ़ जाती है, इसलिए इस मौसम में लोगों को अपनी त्वचा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। परेशानी होने पर योग्य चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।-डॉ. पूनम कुमारी, त्वचा रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें