फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा चढ़ा, मार्च में ही जून की गर्मी का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मार्च महीने में ही सूरज के तेवर तीखे हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थलों पर प्यास बुझाने का इंतजाम न होने के कारण राहगीर परेशान हैं। वाटर एटीएम, प्याऊ बंद पड़े हैं। इनकी साफ-सफाई कर चालू नहीं करने से शहर में खरीदारी या अन्य कार्यों से आने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में लोगों के गला तर करने के लिए नगर पालिका की ओर से प्याऊ और वाटर कूलर एक दर्जन से अधिक स्थानों पर लगवाए गए थे। लेकिन आज इनमें से बहुत से प्याऊ और वाटर कूलरों का अस्तित्व ही गायब हो चुका है। नगर के ब्रह्स्थान और पहाड़पुर में लगा प्याऊ का नामोनिशान तक गायब हो चुका है। जबकि यहां पर नगरपालिका द्वारा सब मर्सिबल की बोरिंग कराकर उसके ऊपर पानी की टंकी लगवाई गई थी। लेकिन आज मौके पर कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा। वहीं जिन जगहों पर यह मौजूद हैं उनमें से ज्यादातर खराब पड़े हैं। जो चल रहे हैं उनकी साफ-सफाई कब की गई यह किसी को नहीं पता है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। क्योंकि वर्तमान में मौसम का पारा 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। साथ ही लू भी चलनी शुरू हो गई है। ऐसे में बार-बार गला सूख रहा है। गला तर करने के लिए पानी की जरूरत पड़ रही है। लेकिन प्याऊ और वाटर कूलर बंद होने से लोगों को बाजार से बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। जिससे उनकी जेब ढ़ीली हो रही है।
दो महीने चलने के बाद बंद हुआ अनंतपुरा का वाटर कूलर
आजमगढ़। नगर के अनंतपुरा कटरा में दो वर्ष वाटर कूलर नगरपालिका की ओर से लगवाया गया। लगभग दो महीने तक तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन दो महीने बाद ही वाटर कूलर खराब हो गया। इसके बाद से अब तक नगरपालिका का कोई कर्मी उसकी मरम्मत तक करने नहीं पहुंचा। जिसकेे कारण आज वाटर कूलर धूल फांक रहा है।
विज्ञापन

प्याऊ को बनाया स्टोर रूम
आजमगढ़। नगर कोतवाली के बगल में भी नगर पालिका द्वारा लगभग चार वर्ष पूर्ण बोरिंग कराकर सबमर्सिबल लगवाया गया। इसके ऊपर एक छोटे से कमरे का निर्माण कराकर पानी की टोंटी लगाई गई। ताकि लोग पानी को पीकर अपना गला तर कर सकें। लेकिन बनने के बाद से ही सड़कों के किनारे डेरा जमाए लोगों ने इसमें अपना सामान रखना शुरू कर दिया। जिसके कारण यह आज तक चालू नहीं हुआ।
कलेक्ट्रेट क्षेत्र में भी नहीं है प्याऊ की व्यवस्था
आजमगढ़। जनपद का कलेक्ट्रेट क्षेत्र जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में किसी न किसी कार्य से लोग पहुंचते हैँ। उस क्षेत्र में भी प्याऊ की कोई व्यवस्था नहीं है। नगर पालिका द्वारा चौराहे पर वाटर कूलर लगवाया गया था। लेकिन आज वाटर कूलर गायब हो चुका है सिर्फ ढ़ांचा बचा है। वहीं एक संस्था द्वारा भी यहां पर प्याऊ की स्थापना की गई थी। उसका भी सारा सामान गायब हो चुका है।
इस मामले में नगर पालिका के प्रभारी ईओ रवि कुमार ने बताया कि गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। सोमवार से वाटर कूलरों की मरम्मत और प्याऊ की साफ-सफाई का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। गर्मी में पानी की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें