फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स दिए बिना सड़कों पर दौड़ रहे 1700 वाहनों से होगी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में 1700 वाहन स्वामी परिवहन विभाग का करोड़ों रुपये का टैक्स दबाए बैठे हैं। बड़ी संख्या में वाहन बिना रोड टैक्स जमा किए फर्राटा भर रहे हैं। एआरटीओ प्रशासन ने रोड टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहे हैं। यदि समय से जमा नहीं क्या गया तो उनको आरसी जारी होगी।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार यादव ने लंबे समय से रोड टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहन स्वामियों पर सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। एआरटीओ कार्यालय द्वारा 1700 व्यावसायिक वाहनों को नोटिस जारी कर इसी माह में रोड टैक्स जमा करने का अंतिम मौका दिया है। इन वाहन स्वामियों पर करोड़ों रुपये टैक्स बकाया है। एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी टैक्स न जमा करने से रकम बढ़ गई है। अब विभाग उक्त वाहन स्वामियों की लंबी लिस्ट तैयार किया है। इन्हें बकाया टैक्स जमा करने के लिए अंतिम मौका दिया गया है। यदि वाहन स्वामी टैक्स जमा नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ आरसी भेजी जाएगी।
75 प्रतिशत की दी जाएगी छूट
आजमगढ़। एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जनपद में रोड टैक्स के 25 हजार रुपये से ऊपर के बकाएदारों वाहन स्वामियों को 31 मार्च तक परिवहन विभाग द्वारा टैक्स जमा करने का अवसर दिया गया है। बकाएदारों पर लगी शास्ति (पेनाल्टी) में उप्र. कराधान अधिनियम एवं उप्र. कराधान नियमावली के तहत शास्ति (ब्याज) में 75 फीसद की छूट देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक रोड टैक्स न जमा करने वाले वाहन स्वामियों की पूर्व में तैयार सूची के अनुसार रिकवरी सर्टिफिकेट वसूली पत्र जिला अधिकारी को भेज दी जाएगी। ऐसे वाहनों के विरूद्घ संघन चेकिंग अभियान परिवहन विभाग द्वारा चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें