फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम्य न्यायालय की स्थापना को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर स्थिति अधिवक्ता संघ पुस्तकालय में बार एसोसिएशन की बैठक संघ के अध्यक्ष इंदुशेखर पाठक की अध्यक्षता में हुई। इसमें तहसील परिसर में ग्राम्य न्यायालय की स्थापना के लिए मांग की गई। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रावेन्द्र सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष इंदुशेखर पाठक ने कहा कि ग्राम्य न्यायालय बन जाने से वादकारियों को काफी सहूलियतें मिलेंगी। इसकी मांग काफी दिनों से की जा रही है। महामंत्री घनश्याम तिवारी ने कहा कि तहसील मुख्यालय पर जब अदालतें बन जाएगी तो मुकदमों का निस्तारण शीघ्र होगा। लालचंद यादव ने कहा कि ग्राम्य अदालत बन जाने से वादकारियों को न्याय के लिए 40 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पर नहीं जाना पड़ेगा। पूर्व अध्यक्ष रामनारायन यादव ने कहा कि फूलपुर में इसके लिए सर्वे तक हो चुका है, लेकिन जिला प्रशासन की शिथिलता के चलते कार्य आगे नहीं बढ़ रहा है। संचालन घनश्याम तिवारी ने किया। इस मौके पर रामनरायन यादव, श्रीराम यादव, लालचंद यादव, इश्तियाक, राजेश कुमार यादव, राकेश कुमार, रतिभान, मुमताज अहमद मंसूरी, हृदय शंकर मिश्रा, फुचन्द यादव, टीएन पाण्डे, नितिन सिंह, देशराज, पीसी लाल, महेंद्र यादव, सैय्यद शमीम कजिम, जितेन्द्र यादव, संदीप, सतीश कुमार ,ओमप्रकाश, मेहदी रजा, इम्तियाज, कमलेश, प्रदीप सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें