फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: यूरिया खाद की कालाबाजारी, बाढ़ की समस्या, नहरों में पानी की कमी पर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सामाजिक न्याय के प्रणेता बीपी मंडल की जयंती पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व संचालन सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि मंडल साहब ने पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाकर समाज को नई दिशा दी थी। स्व. मुलायम सिंह यादव ने 1989 में प्रदेश में आरक्षण लागू कर ऐतिहासिक कदम उठाया, लेकिन भाजपा सरकार आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रही है। इसके पूर्व पार्टी के विधायक व पदाधिकारियों ने यूरिया खाद की कालाबाजारी, बाढ़ की समस्या व नहरों में पानी की कमी को लेकर प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

साथ ही पल्हना ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह व उसके साथियों द्वारा दो लोगों को बुरी तरह पीटने की घटना पर भी एसएसपी से वार्ता कर कार्रवाई की मांग की गई। नेताओं ने आरोप लगाया कि योगी सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। कार्यक्रम में विधायक आलम बदी आजमी, अखिलेश यादव, पूजा सरोज, डॉ. एचएन सिंह पटेल, नफीस अहमद, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें