आजमगढ़। आटो चालकों के उत्पीड़न पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को आटो रिक्शा चालक समिति ने प्रदेश अध्यक्ष कृपाशंकर पाठक के नेतृत्व में मंडलायुक्त, डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि दस दिनों में मांगे पूरी नहीं होती हैं तो वृहद आंदोलन करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इससे पहले संगठन ने 11 फरवरी को संपूर्ण रुप से हड़ताल और धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों का ज्ञापन दिया था। लेकिन निस्तारण नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा चालकों का पुलिस उत्पीडन बंद करे। नगर और देहात क्षेत्र में स्थाई रुप से स्टैंड बनाया जाए। प्रत्येक माह यातायात कमेटी की बैठक बुलाए जाने, पुराने और नये आटो रिक्शा के लिए 15 साल की परमिट दिए जाए। लाकडाउन को देखते हुए दो वर्ष का अतिरिक्त परमिट दिए जाए। आरटीओ द्वारा जिले में बनाए गए 48 केंद्रों को विकसित करें। पेट्रोल और डीजल के बढ़े मूल्य को कम किए जाने, सीएनजी की आपूर्ति सभी पेट्रोल पंपों पर किए जाने, पेट्रोल पंपों पर की जा रही घटतौली की जांच कराए जाने, नगर और देहात क्षेत्र की समस्त टूटी हुई सड़कों का निर्माण कराए जाने की मांग की।