अधिवक्ता अनिल पांडेय पर हुए प्राणघातक हमले के विरोध में संघ के अध्यक्ष इंदुशेखर पाठक के नेतृत्व में फूलपुर बार एशोसिएशन का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पूरे तहसील परिसर में चक्रमण कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस महानिरीक्षक को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रावेंद्र सिंह को सौंपा।
संघ के अध्यक्ष इंदू शेखर पांडे ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान मांगों को लेकर आजमगढ़-शाहगंज मुख्य मार्ग पर जाम करने की रणनीति बनाई गई। महामंत्री घनश्याम तिवारी ने कहा कि यह तब तक जारी रहेगा जब अधिवक्ता अनिल पांडेय पर हमला करने वाले गिरफ्तार नहीं हो जाते। इस मौके पर सुभाष, विनोद कुमार, लालचंद गौड़, मिथिलेश कुमार, राजेश अंगद, भगवती, ओमप्रकाश तिवारी, इकबाल व मेहंदी रजा आदि मौजूद रहे।