सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर में बहने वाली घाघरा नदी से पिछले वर्ष 2020 में तीन गांव मुराली का पुरा, त्रिलोकी का पुरा, भिमली का पुरा को काट दिया था। जिसमें कुल 61 घर थे। इसके बाद तत्कालीन एसडीएम सगड़ी ने ग्राम सभा समिति के प्रस्ताव पर 61 लोगों को 50 कड़ी आवासीय भूमि का आवंटन किया। देवारा खास राजा के झगड़हवा गांव के पास आज इन कटान पीड़ितों को राजस्व टीम ने सीमांकन कर कब्जा दिलाया जिसमें सोमवार को मुरारी का पुरा, त्रिलोकी का पुरा, भीमली का पुरा के कुल 30 लोगों को सोमवार को आवास आवंटन कर कब्जा दिलाया गया।
कब्जा पाने वालों में लोरिक, रामनाथ, भोपाल, जसराज, विजई, लालधर, मुंशी, राम विजय, अंगद, हनुमान, तीरथ, राजेंद्र साहू, देव शरण, फूलमानी देवी, योगेंद्र, श्रीकांत, लाल बचन, रामा, गुलाब, भीम सहित 30 लोगों को कब्जा दिलाया गया। इस मौके पर पंकज कुमार प्रभारी राजस्व निरीक्षक, महेंद्र प्रसाद लेखपाल, हीरालाल लेखपाल, वेद प्रकाश, विश्राम सिंह आदि उपस्थित रहे।