फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर मेहनाजपुर पीएचसी सील

विज्ञापन
मेहनाजपुर के कंटेंमेट जोन जियापुर दक्षिणी में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
मेहनाजपुर। तरवां ब्लाक के मेहनाजपुर पीएचसी में फार्मासिस्ट के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद चिकित्सकों और स्टाफ में दहशत है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहीं, चिकित्सक, स्टाफ समेत फार्मासिस्ट के परिवार की सैंपलिंग शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

मेहजनापुर पीएचसी में फार्मासिस्ट के सैंपल को लेकर काफी दिनों से ऊहापोह की स्थिति थी। चिकित्सा प्रभारी डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर फार्मासिस्ट का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। बुधवार तक इसकी रिपोर्ट नहीं आई थी। इधर बीच-बीच में लक्षण के अनुसार फार्मासिस्ट के पॉजिटिव होने की अफवाह थी। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट आने के बाद फार्मासिस्ट के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इससे पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल को सील कर दिया गया है। इसे सैनिटाइज कराया जा रहा है। सभी चिकित्साकर्मियों का सैंपल लेने की भी प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

मेहनाजपुर के कंटेंमेट जोन जियापुर दक्षिणी का निरीक्षण करते भावी डीएम राजेश कुमार।- फोटो : AZAMGARH

फार्मासिस्ट के कोरोना पाजीटिव मिलने के बाद सील किया कया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनाजपुर।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें