फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह व ओमप्रकाश राजभर की मुलाकात पर अखिलेश ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजभर हमारे साथ, बीजेपी के लोग फैला रहे अफवाह

Mon, 21 Mar 2022 09:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ओमप्रकाश राजभर व अमित शाह की मुलाकात के बारे में कहा कि यह भाजपा वालों की न्यूज हो सकती है। बीजेपी के लोग फोटो वायरल कर अफवाह फैला रहे हैं।
 
विज्ञापन
अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर और अमित शाह की मुलाकात की वायरल तस्वीर को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आखिरकार सोमवार को चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बीजेपी के लोग उनकी पुरानी तस्वीर को वायरल कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। जबकि ऐसा कुछ नहीं है।

विज्ञापन


ओमप्रकाश राजभर आज भी हमारे साथ मजबूती से खड़े हैं। हमारा गठबंधन नहीं टूटा है। कोई भी पार्टी हमसे अलग नहीं हुई है। भले ही हमारी सरकार नहीं बनी हो लेकिन अगली बार हम सब मिलकर जीत हासिल करेंगे। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सोमवार को आजमगढ़ में पूर्व मंत्री एवं नवनिर्वाचित विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के आवास पर पहुंचे।

ओमप्रकाश राजभर व अमित शाह की मुलाकात को लेकर किए गए सवाल पर खुलकर बात की। मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा कि यह भाजपा वालों की न्यूज हो सकती है। ओमप्रकाश राजभर आज भी समाजवादी पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं। बीजेपी के लोग फोटो वायरल कर अफवाह फैला रहे हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर के अलावा मिलकर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने वाली अन्य पार्टिंयां भी आज हमारे साथ खड़ी हैं। हमारा गठबंधन अभी भी है और भविष्य में हम सब मिलकर बीजेपी को हराएंगे। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद सभी कयास पर ताले लग गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें