फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब हुआ मंथन कि कैसे स्वच्छ हो आजमगढ़

Wed, 07 Mar 2018 11:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
डीएम की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निकायों की समीक्षा के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने मुबारकपुर और महाराजगंज में शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर जोर दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि 31 मार्च तक एक अभियान के तहत सभी स्वीकृत शौचालयों का निर्माण प्रत्येक दशा में करा लें और उसके फोटोग्राफ्स अपलोड कराएं। नगरों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन हो और शौचालय निर्माण की गुणवत्ता पर अवर अभियंता विशेष ध्यान दें। अन्यथा गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुबारकपुर और महराजगंज में शौचालय निर्माण की प्रगति खराब पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि ईओ साप्ताहिक समीक्षा करें क्योंकि गांवों की भांति शहर को भी अक्टूबर तक शत-प्रतिशत ओडीएफ होना है। उन्होंने वार्ड वार निगरानी समितियां बना लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में पथ प्रकाश बिंदुओं पर लगे बल्ब हटाकर एलइडी बल्ब लगाए जाएं और पूरा शहर एक सप्ताह के अंदर एलइडी मय होकर जगमगाए।
विज्ञापन


जिन गलियों में पथ प्रकाश बिंदु नहीं है वहां भी पोल के साथ प्वाइंट्स बनाकर एलईडी बल्ब लगाए जाएं, ताकि शहर की कोई भी गली इससे अछूती न रहे। शहर के ड्रेनेज सिस्टम का पूरा प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने एसडीएम सदर/ईओ को निर्देश दिया कि शहर के नालों का सर्वे करा लें और समय से उसकी सफाई कराएं ताकि जल-जमाव की स्थिति न उत्पन्न हो।

यह सुनिश्चित हो कि शहर में कूड़ा अब अंयत्र न डाला जाय बल्कि नगर पालिका आजमगढ़ में चिन्हित कूड़ा स्थल पर ही डाला जाए। शहर की नगर पालिका/नगर पंचायतों की जो गलियां खराब स्थिति में हो उसका सर्वे कराकर सूची बनाई जाए और वहां इन्टरलाकिंग सड़क तैयार कराई जाए। उन्होंने माहुल के लिए पेयजल योजना के तहत प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने के निर्देश ईओ को दिए और कहा कि सभी नगर निकायों में वाटर सप्लाई बेहतर होनी चाहिए।

उन्होंने सभी निकायों में 14वें वित्त के तहत कार्यों की ई- टेंडरिंग एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कर सत्यापन कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी फूलपुर अनिल कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सगड़ी रवि रंजन, सूचना अधिकारी अंजनी कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें