फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकडॉवल डीहवा ने जीता मैन ऑफ द मैच का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। गांधी ब्लॉक स्पोटिंग क्लब ओर से पखनपुर के मैदान में एक सप्ताह से क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। शनिवार को अंतिम दिन मैकडॉवल डीहवा और सजनी टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें सजनी टीम को हराकर मैकडॉवल डीहवा ने मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। टीम को लोगों ने ढेरों बधाई दी।
विज्ञापन

मैच में मैकडॉवल डीहवा की टीम बैटिंग करते हुए 12 ओवर में 92 रन बनाकर आलआउट हो गई। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए सजनी की टीम सात ओवर में 40 रन में ही सिमटकर ऑल आउट हो गई। मैकडॉवल डीहवा की टीम ने फाइनल मैच जीतकर खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता में समापन पर मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री नरेंद्र सिंह विजई रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैकडॉवलडीहवा टीम के हिमांशु सिंह को गैस सिलेंडर और मैन ऑफ द सीरीज के रूप में साइकिल इनाम दिया गया। वहीं इनाम स्वरूप मैकडावल डीहवा के कप्तान पीयूष सिंह को फैन देकर सम्मानित किया गया। वहीं सजनी टीम के कप्तान मोहम्मद आकिब को भी पंखा देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अन्य खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नरेंद्र सिंह जिला मंत्री ने कहा कि खेल से स्वास्थ्य वर्धक और बुद्धिवर्धक दोनों होता है ।जीवन में खेल में प्रतिभाग से संघर्ष और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है। इस मौके पर राजकुमार सिंह, विरेंदर सिंह, अशोक सिंह, प्रधान हरिकेश आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें