फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप निकली फिर भी गलन करती रही परेशान

विज्ञापन
कड़ाके की ठंड और गलन से बचने के लिए मातवरगंज में अलाव तापते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। लुढ़कते पारे ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। लोगों का कंपकंपाते हुए ही पूरा दिन बीता। रात के समय न्यूनतम पारा इतना गिर जा रहा है कि घरों में भी गलन काफी बढ़ जा रही है। शनिवार को भी बदली के साथ दिन की शुरूआत हुई। लेकिन सुबह लगभग 11 बजे धूप निकलने के बाद गलन से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

जनपद में विगत 11 जनवरी ने ठंड ने पिछले कई सालों का रिकार्ड तोड़ रखा है। कहते हैं कि मकर संक्रांति के बाद ठंड कम होने लगती है और अधिकतम के साथ ही न्यूनतम पारे में वृद्धि होने लगती है। लेकिन जनवरी खत्म होने को है लेकिन अभी तक तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिल रही है। दिन में निकल रही धूप के कारण लोगों को गलन से कुछ राहत मिल रही है लेकिन धूप के गायब होते ही फिर गलन का साम्राज्य कायम हो जा रहा है। जिसके कारण लोग घरों में दुबकने को विवश हो जा रहे हैं। घरों में जिनके पास शरीर को गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक उपकरण मौजूद है वह अपने शरीर को गर्म कर ले रहे हैं लेकिन बाकी लोगों के लिए अलाव ही सहारा बना हुआ है। शनिवार के दिन की शुरुआत बदली के साथ हुई। सुबह 10 बजे तक बदली और पछुआं हवाओं के कारण गलन काफी अधिक थी। लेकिन 11 बजे के करीब जैसे ही सूर्य की किरणें धरती से टकराई गलन में काफी हद तक गिरावट दर्ज की गई। जहां सूर्य की किरणें थी वहां गर्मी का एहसास होता लेकिन जहां सूर्य की किरणें नहीं पहुंच रह थी वहां गलन हो रही थी। शनिवार को मौसम का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एक हफ्ते का हाल
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
22 जनवरी 21 09
23 जनवरी 22 09
24 जनवरी 23 10
25 जनवरी 22 09
26 जनवरी 21 08
28 जनवरी 19 08
29 जनवरी 18 05
30 जनवरी 18 06
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें