उन्होंने कहा कि आज दलों ने मुसलमानों को राजनीतिक अछूत बना दिया है। उनकी समस्याओं को हल करना तो दूर, अब कोई राजनैतिक दल मुसलमानों का नाम तक नहीं ले रहे हैं। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब सर्जन ने कहा कि प्रदेश की सियासत में एक नए दौर की शुरूआत हो रही है। वंचित व शोषित समाज के नेतृत्व वाले दलों को साथ लाया जाएगा ताकि वोटों का बिखराव रोककर जनविरोधी व फासीवादी शक्तियों को सत्ता से बेदखल किया जा सके।
नागरिक एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. शमीम ने कहा कि हमारे गठबंधन का उद्देश्य धर्म व जातिवाद आदि भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को साथ लेकर चलना है। राष्ट्रीय सचिव मुफ्ती गुफरान कासमी, मो. ओबैदुल्लाह कासमी, सैयद आफताब, प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग नुरूलहोदा अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन व मुबारक हुसैन, प्रदेश सचिव मतीउद्दीन व जिला प्रभारी शकील अहमद, जिलाध्यक्ष नोमान अहमद व पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. आसिफ ने भी संबोधित किया।