फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह : सात फेरों के बाद एक-दूजे के हुए 173 जोड़े

विज्ञापन
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नवविवाहिता जोड़े को चेक प्रदान करते हुए। श्रोत-सूचना विभाग
विज्ञापन
आजमगढ़। कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शुक्रवार को समेदा में श्रम विभाग की ओर से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरों, सिंदूरदान व अन्य रस्मों के साथ 173 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

यह आयोजन उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों के लिए किया गया था।
कार्यक्रम में आजमगढ़, मऊ और बलिया जनपदों के श्रमिक परिवारों के नवविवाहित जोड़ों ने भाग लिया। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में हरिकेश राजभर, संदीप सिंह सोनू, पूर्व विधायक जगदंबा सिंह, क्षेत्रीय मंत्री चंद्रपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला युवा मोर्चा के शौर्य सिंह कौशिक, न्यायिक अधिकारी अखिलेश सिंह, जिला कमांडेंट (होमगार्ड) मनोज सिंह बघेल और जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन लक्ष्मण मौर्य समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें