फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ग्रामीणों ने रिंग रोड के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह। मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के सरायमोहन ग्राम पंचायत में प्रस्तावित रिंग रोड को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और सड़क के प्रस्तावित मार्ग पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल रामनाथ सरोज, जग्गू, संजय, बबलू, अदालत, मुन्नर, सोचन, भोला, मोहित, सुभाष, रोहित, राजू, राजकुमार, राजेंद्र, संतोष, सुरेंद्र, अशोक, सोनू, सुनील, पंचदेव ने बताया कि रिंग रोड का निर्माण आबादी के बीच से कराया जा रहा है। इससे उनके मकानों के टूटने का खतरा उत्पन्न हो गया है।
वे वर्षों से यहां रह रहे हैं और बड़ी मेहनत से अपने घर बनाए हैं, जो इस परियोजना के चलते उजड़ सकते हैं। प्रारंभिक सर्वे में सड़क का मार्ग किसी अन्य स्थान से प्रस्तावित था, लेकिन अब उसे बदलकर आबादी के बीच से निकाला जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आसपास खाली एवं कृषि योग्य भूमि उपलब्ध होने के बावजूद उसे नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

यदि उनके घरों को नुकसान पहुंचता है तो उनके सामने आवास और आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। ग्रामीणों मांग किया कि या तो सड़क का मार्ग बदला जाए या फिर उचित मुआवजा दिया जाए। उधर, मौके पर पहुंची एसडीएम मार्टीनगंज दिव्या सिकरवार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और उन्हें वार्ता के लिए तहसील कार्यालय बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें