05 जहानागंज में सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते अतिथिगण। संवाद
- फोटो : विहिप व बजरंगदल के पदाधिकारी को समझाते नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी । संवाद।
जहानागंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंगलवार को जहानागंज ब्लाॅक के मैदान में 140 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। सुबह से दोपहर तक चले कार्यक्रम में विभिन्न जाति-धर्म के जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ विवाह संस्कार पूरे किए।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह और ब्लॉक प्रमुख रमेश कन्नौजिया ने दीप जलाकर विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्रुव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 60,000 रुपये की सहायता राशि चेक के माध्यम से दी जा रही है। इसके साथ ही रजाई, गद्दा, बक्सा, भोजन बनाने के बर्तन आदि आवश्यक गृहस्थी सामग्री भी वितरित की गई। मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और नवविवाहित जोड़ों को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। विवाह समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे के प्रति सम्मान और दांपत्य कर्तव्यों के प्रति जागरूक दिखाई दिए। इस अवसर पर अरविंद जायसवाल, अखिलेश सिंह, डब्बू सिंह, आनंद गुप्ता, सूर्यभान राम आदि उपस्थित रहे।