मार्टीनगंज/ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना बेसो नदी पुल के गुरुवार की रात कपड़ा व्यवसायी की हत्या से पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को व्यापारियों ने मार्टीनगंज बाजार बंद रखा और पुलिस प्रशासन को पत्रक सौंप कर इस हत्या कांड का जल्द खुलासा किये जाने की मांग किया। घटना के विरोध में मार्टीनगंज बाजार में स्थित कई स्कूल-कालेज भी बंद रहे।
बेलवाना गांव के बेसोनदी पुल के पास गुरुवार की रात दुकान बंद कर घर जा रहे कपड़ा व्यापारी 40 वर्षीय नरेंद्र यादव पुत्र शामू यादव निवासी जमुनीपुर थाना सरायख्वाजा जिला जौनपुर की सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। नरेंद्र दीदारगंज थाना क्षेत्र के मार्टीनगंज बाजार में कपड़े की दुकान खोला था। व्यापारी की हत्या से बाजार वासियों में आक्रोश व्याप्त रहा। शुक्रवार को व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध जताया। शुक्रवार की सुबह एसपी त्रिवेणी सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर मौका मुआयाना किया। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को पत्रक सौंप कर इस हत्या कांड का जल्द खुलासा किये जाने की मांग किया। इसके साथ ही व्यापारियों ने चेतावनी भी दिया कि एक सप्ताह में घटना का खुलासा न होने पर वे धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगे। दुकाने बंद कर विरोध प्रदर्शन करने वालों में अमित कुमार राय, गंगा प्रसाद जायसवाल, सच्चिदानंद सिंह, सुनील यादव, रमेश जायसवाल, अनिल यादव, करिया, सचिन, भानु यादव, सुरेश चौरसिया, बबलू गुप्ता आदि मौजूद रहे। एसपी त्रिवेणी सिंह ने भी शुक्रवार को दिन में मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने आक्रोशित व्यापारियों को त्वरित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत
आजमगढ़। नरेंद्र यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण सिर पर गंभीर चोट लगना बताय गया है। किसी भारी वस्तु से वार करने या चोट लगने से सिर की हड्डी टूट गई है। पीएम रिपोर्ट से मामला हत्या और दुर्घटना के बीच अटक गया है। मौके की स्थितियां जहां हत्या की ओर इशारा कर रही थी, वहीं पीएम रिपोर्ट में हत्या स्पष्ट नहीं होने से पुलिस की परेशानी बढ़ गई है।
हम पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है। वहीं परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर घटना की जांच करा कर आगे की कार्रवाई किया जायेगा। त्रिवेणी सिंह, एसपी, आजमगढ़।
ींदारगंज थाना क्षेत्र में कपड़ा व्यवसाई नरेंद्र यादव की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते व्यापा- फोटो : AZAMGARH