फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में खराब प्रगति पर 10 बीडीओ और 10 एपीओ को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत मनरेगा की समीक्षा सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने की। वेबसाइट पर प्रदर्शित आंकड़ों के अनुसार मानव दिवस सृजन में 10 ब्लाकों की खराब प्रगति पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इन ब्लाकों के बीडीओ और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी जारी की है। साथ लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिन बीडीओ और एपीओ को चोतावनी जारी की गई है उसमें तरवां के बीडीओ राजीव कुमार वर्मा और एपीओ शेखर श्रीवास्तव, कोयलसा के बीडीओ अखिलेश कुमार मिश्र और एपीओ मिंटू गुप्ता, ठेकमा के बीडीओ पीसी राम और एपीओ राहुल पाठक, पल्हना के बीडीओ सलीम अंसारी और एपीओ राहुल सिंह, रानी की सराय के प्रभारी बीडीओ संगम सिंह मौर्य और एपीओ अजीत सिंह, बिलरियागंज के बीडीओ बाबूराम पाल और एपीओ सुनील चौधरी, अतरौलिया के बीडीओ आजम अली और एपीओ राजकुमार, अहरौला के बीडीओ आजम अली और एपीओ विभूति सिंह, पल्हनी के बीडीओ डा. रूपम उपाध्याय और एपीओ शशिभूषण सिंह तथा तहबरपुर के बीडीओ शशि कुमार भारती और एपीओ विजय सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें