लाटघाट। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मझऊवां गांव में रविवार की सुबह एक घर में पंखे से दुपट्टे के सहारे विवाहिता का शव लटकता मिला। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जीयनपुर कोतवाली मझऊवा गांव निवासी दीपक कुमार (28) अपनी पत्नी सीमा (21) के साथ दिल्ली रहता था। एक सप्ताह पूर्व वह पत्नी सीमा के साथ गांव आया था। घर पर वह अपनी पत्नी और मां आशा के साथ रह रहा था। शनिवार की रात खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। सीमा भी अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह होने पर परिजन जब उसके कमरे में गए तो उसका सीमा पंखे से दुपट्टा के सहारे लटकती मिली। इस दृश्य को देख मां-बेटे अवाक रह गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।