फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आभूषण देखने शोरूम पर आए और सराफा कारोबारी को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर स्थित बिंद्राबाजार में रविवार की शाम लूट की नियत से पहुंचे दो बदमाशों ने सराफा कारोबारी को गोली मारी और मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल कारोबारी को लेकर इलाज के लिए अस्पताल गई।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार-लालगंज मार्ग पर पीपीएस ज्वैलर्स नाम की पप्पू सिंह की सराफा की दुकान है। रविवार की शाम लगभग सात बजे दुकानदार अपनी दुकान पर बैठा था। तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। एक युवक बाइक पर बैठा रहा और दूसरा युवक दुकान में पहुंचा।
उसने पप्पू से आभूषण दिखाने के लिए कहा। जैसे ही वह आभूषण निकालने के लिए घूमे। उक्त युवक ने उन्हें तमंचा सटा दिया और सारा माल देने के लिए कहा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने गोली मार दी और बाहर खड़े अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। गोली कारोबारी के हाथ में लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कारोबारी को लेकर अस्पताल गई।
विज्ञापन

वहीं जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बदमाश अपने साथ कुछ ले जाने में सफल हुआ या नहीं। इस बात का पता नहीं चल सका है। फिलहाल अभी पुलिस भी इस मामले में कुछ बता नहीं पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें