फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महाजनी टोला मोहल्ले में संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। कस्बे के महाजनी टोला मोहल्ले में शनिवार की रात एक विवाहिता की संदिग्धा हाल में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की मौत का कारण बीमारी बताया। मायके वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरायमीर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ससुराल पक्ष के अनुसार महाजनी टोला मोहल्ला निवासी मुस्कान 20 की तबियत शनिवार की रात अचानक बिगड़ गई। अस्पताल में ले जाते समय विवाहिता ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने विवाहिता के मौत की सूचना मायके वालों को दी। सूचना पाकर जौनपुर जिले के खुटहटन थाना क्षेत्र के ख्वाजापुर निवासी विवाहिता के पिता इस्लाम परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंच गए। मायके वालों ने पति असफाक, ससुर झिनक उर्फ अतहर, सास बेबी, ननद मोना, ननद साहवा पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पिता इस्लाम ने बताया कि शनिवार को दामाद असफाक ने फोन पर मुस्कान की तबियत खराब होने की सूचना दी। उसके ससुराल पहुंचे तो वह बिस्तर पर मृत पड़ी थी। मायके वालों की सूचना पर पहुंची सरायमीर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। बताया कि मुस्कान का पांच माह का एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें