फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: प्रेमी के साथ घर में ही रंगरलियां मना रही थी विवाहिता, ग्रामीणों ने उतारा इश्क का बुखार

Thu, 06 Jul 2023 04:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के एक गांव में प्रेमिका के घर रंगरलिया मनाते हुए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने प्रेमी को पेड़ से बांधकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को पेड़ से खोलकर ग्रामीणों के चुंगल से छुड़ाया और थाने लेकर आई। 
विज्ञापन
युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में एक प्रेमी को अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलना काफी महंगा साबित हुआ। निडर प्रेमी उससे मिलने सीधा उसके घर पहुंच गया था।  जहां महिला के पति और ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।मौके पर प्रेमी की जमकर पिटाई की गई। उस घंटों पेड़ से बांधकर रखा गया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

विज्ञापन


जहानागंज क्षेत्र के एक गांव की एक बस्ती निवासी विवाहिता का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक अक्सर ही रात में विवाहिता से मिलने आता था।  पति के अलावा गांव वालों को भी इसकी भनक लग गई थी। जिस पर मंगलवार रात पति कहीं जाने की बात कहते हुए घर से निकला और अपने पड़ोसियों को भी सहेजता गया।
ये भी पढ़ें: सिर पीट रहा 52 साल का दूल्हा; खेत बेचकर की दूसरी शादी, चौथे दिन ही दुल्हन लाखों के गहने लेकर फरार

अर्धनग्नावस्था में बेड के नीचे छिपा था प्रेमी

रात लगभग 12 बजे युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा और उसके घर में घुस गया। इसके बाद पड़ोसियों ने विवाहिता के घर का दरवाजा खटखटाया। महिला ने अपने प्रेमी को अर्धनग्नावस्था में बेड के नीचे छिपा दिया। इसके बाद उसने दरवाजा खोला। पड़ोसी समेत अन्य ग्रामीण घर में घुस गए और युवक की तलाश में जुट गए।

विज्ञापन

बेड के अंदर झांकने पर युवक अर्धनग्नावस्था में मिला। उसे लोगों ने दबोच लिया और पीटते हुए बाहर लाकर पेड़ से बांध दिया। इसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई। घंटों बाद बुधवार अलसुबह पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ कर थाने ले आई। युवक को छुड़ाने को लेकर घंटों पंचायत होती रही। इतना ही नहीं पुलिस से लेनदेन की भी बात सामने आई।
विज्ञापन

बुधवार अलसुबह से लेकर शाम तक पुलिस प्रकरण को दबाए रखी। देर शाम प्रेमी युवक को बेड के नीचे से अर्धनग्नास्था में निकालने व पेड़ से बांध कर पूछताछ किए जाने का वीडियो वायरल हो गया। ग्रामीणों के दबाव को देखते हुए महिला ने थाने पर युवक के खिलाफ तहरीर भी दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें