फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: सपा विधायक रमाकांत यादव की तीन मामलों में हुई पेशी, अब 14 और 16 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

Wed, 05 Jul 2023 05:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

बाहुबली विधायक रमाकांत यादव बुधवार को तीन अलग-अलग मामलों में आजमगढ़ न्यायालय में फतेहगढ़ जेल से वीडिया कांफ्रेंसिंग से पेश हुए। कोर्ट ने एक मामले में 14 तो दो अन्य मामलों में 16 जुलाई की तारीख तय की। 
विज्ञापन
विधायक रमाकांत यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहुबली विधायक रमाकांत यादव बुधवार को तीन अलग-अलग मामलों में आजमगढ़ न्यायालय में फतेहगढ़ जेल से वीडिया कांफ्रेंसिंग से पेश हुए। कोर्ट ने एक मामले में 14 तो दो अन्य मामलों में 16 जुलाई की तारीख तय की। पूर्व सांसद व बाहुबली सपा विधायक रमाकांत यादव के खिलाफ आजमगढ़ जिले में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से ज्यादातर मामले चुनाव से संबंधित है।

विज्ञापन


ऐसे ही तीन मामलों में बुधवार को रमाकांत यादव की पेशी एमपी-एमएलए कोर्ट में न्यायाधीश अशोक कुमार के समक्ष वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई। इन मुकदमों में एक मामला पवई थाने में दर्ज चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का रहा। जिसमें अगली सुनवाई की तारीख 14 जुलाई तय की गई।

वहीं फूलपुर और दीदारगंज थाने में भी रमाकांत यादव के खिलाफ थाना घेराव व चुनाव आचार संहिता से संबंधित मामला दर्ज है। इन दोनों मामलों में न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तारीख तय की। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: विवाद के बाद मायके से नहीं आई पत्नी, पति ने दो बच्चों संग खाया जहर, तीनों की हालत गंभीर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें