आजमगढ़। शहर के हरवंशपुर स्थित एक मैरिज हाल में राजस्थान का एक व्यक्ति रुका था। कुछ दिनों पहले वो राजस्थान पहुंचा तो वहां उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसकी सूचना जिला प्रशासन की मिली तो उन्होंने मैरिज हाल के तीन लोगों की जांच कराई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
शहर के हरवंशपुर स्थित एक मैरिज हाल में राजस्थान का एक व्यक्ति ठहरा हुआ था। तीन-चार दिन पहले वो यहां से राजस्थान गया। उसके जाने के बाद मैरिज हाल के कर्मचारियों को सूचना मिली कि वो राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे कर्मचारियों के होश उड़ गए। डीएम एनपी सिंह ने निर्देश पर मैरिज हाल के तीन कर्मचारियों के सैंपल लेकर उनकी जांच कराई गई। इनकी जांच रिपोर्ट रविवार को स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हो गई है। जांच में सभी निगेटिव मिले हैं। मैरिज हाल को सैनिटाइज करा दिया गया है।