फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में बाजारवासी हटाएं अपना अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। आजमगढ़-जौनपुर फोरलेन की जद में आ रहे अवैध निर्माण को हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने बाजार वासियों को सात दिन का समय दिया है। सात अगस्त तक अवैध निर्माण नहीं हटाने पर विभाग इसे स्वयं हटाएगा और अतिक्रमण हटाने का खर्च व्यापारियों से वसूला जाएगा। विभाग के आदेश के बाद बाजारवासियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

आजमगढ़-जौनपुर-प्रयागराज मार्ग को फोरलेन में परिवर्तित किया जा रहा है। काफी समय से इसका काम चल रहा है। चौड़ीकरण में आने वाले अवैध निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी की ओर से कुछ समय पहले लाल निशान लगाए गए थे। अब अधिशासी अभियंता लेनिवि की ओर से ठेकमा बाजार वासियों को सूचित किया गया है कि सात अगस्त तक सभी लोग अपने अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा बल का प्रयोग करना पड़ेगा। साथ ही इस पर आने वाले खर्च को भी स्थानीय लोगों से ही वसूला जाएगा। विभाग की सूचना मिलने पर कई व्यापारी परेशान है कि इस बरसात के मौसम में अपनी दुकान और आवास कहां ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें