फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: छुट्टा पशु ने ली गल्ला व्यवसायी की जान, घर में मचा कोहराम

Tue, 21 Sep 2021 03:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सड़कों पर घूमने वाले छुट्टा पशु अब आम जनता के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। आजमगढ़ जिले में सोमवार की रात एक आवारा पशु से टकरा कर गल्ला व्यवसायी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली अंतर्गत सिविल लाइंस मोहल्ले में पुलिस लाइन गेट के पास सोमवार की देर रात सड़क पर घुम रहे छुट्टा मवेशी से एक बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीररुप से घायल हो गया। जब तक उसे अस्पताल भेजने की व्यवस्था होती तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयास के बाद उसकी पहचान मेंहनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी कन्हैया(45) उर्फ बेदी पुत्र चतुर्घुन मौर्या के रूप में हुई। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया है। मृतक गल्ला कारोबारी था और सोमवार को किसी काम से जिला मुख्यालय आया हुआ था। वह एक पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें