फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नेशनल हाईवे पर स्टंटबाजी के कई वीडियो वायरल

विज्ञापन
स्टंटबाजी करते युवक। श्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में सोशल मीडिया पर इन दिनों स्टंटबाजी का कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ युवक नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वहीं चार पहिया वाहन से भी युवक स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं। वह गाड़ी के ऊपर दिख रहे हैं। जबकि कुछ युवक चलती गाड़ी से लटकते हुए दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में एक युवक बाइक का अगला चक्का उठाकर हाईवे पर काफी दूर तक बाइक दौड़ाता दिखाई दे रहा है। स्टंट के दौरान सड़क पर अन्य वाहन भी गुजरते नजर आ रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। वहीं दूसरे वीडियो में मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइक से आग की लपटें निकलती दिखाई दे रही हैं। इसी तरह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नीचे का एक वीडियो नजर आ रहा है। इस वीडियो में काले रंग के चार पहिया वाहन भी दिख रहे हैं। कुछ वाहनों पर सत्ताधारी पार्टी का भी स्टीकर नजर आ रहा है। उक्त वीडियो में चलती गाड़ी की खिड़की से युवक बाहर निकले हुए हैं। एक वीडियो में तो चार पहिया वाहन पर कुछ युवक खड़े नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा किए जा रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस वीडियो की जांच कर संबंधित युवकों की पहचान में जुटी है। सीओ सिटी शुभम तोदी ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

स्टंटबाजी करते युवक। श्रोत-सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें