फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बहू को स्टेशन से लेने जा रहा था परिवार, अनियंत्रित स्कॉर्पियों डिवाइडर से टकराई; पांच लोग घायल

Tue, 30 Apr 2024 04:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथीशंकरपुर ओवरब्रिज पर मंगलवार को हादसा हो गया। अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथीशंकरपुर स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को अनियंत्रित स्कॉर्पियों डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियों सवार पांच लोग घायल हो गए। वहीं स्कॉर्पियों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज कर भर्ती कराया। 

विज्ञापन


यह है मामला
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी गणेश राजभर (50), तारा देवी (45), सचिन राजभर (18), अरूण राजभर (18) व कृष्णा राजभर (06) एक स्कॉर्पियों में सवार होकर कहीं जा रहे थे। अभी वे देवगांव कोतवाली के कैथीशंकरपुर ओवरब्रिज के पास ही पहुंचे थे कि अचानक से स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। 

हादसे में स्कॉर्पियों में सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर देवगांव कोतवाली पुलिस पहुंची और एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भेजा। जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में घायल तारा देवी व गणेश राजभर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार स्कॉर्पियों सवार लोग बंगलूरू से आ रही अपनी बहू को लेने के लिए वाराणसी रेलवे स्टेशन जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें