निजामाबाद। स्थानीय तहसील स्थित साथी जन सुविधा केंद्र पर शुक्रवार को नाबार्ड के डीडीएम आरिफ खान और श्री रामानंद सरस्वती पुस्तकालय की निदेशिका हिना देसाई पहुंचीं। वहां उन्होंने नाबार्ड द्वारा पूर्व में प्रशिक्षित सूचिबाला और नेहा मौर्या के कंप्यूटर कार्य को जांचा और परखा। इस दौरान नाबार्ड के डीडीएम और हिना देसाई को बुके देकर सम्मानित किया गया।
डीडीएम ने बताया कि रिजर्व बैंक के सहयोग से देशभर के ग्रामीण अंचलों में आत्मनिर्भर भारत के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उसी के तहत निज़ामाबाद की ब्लैक पॉटरी को विकसित करने में नाबार्ड द्वारा सहयोग किया जा रहा है। हिना देसाई ने कहा कि श्री रामानंद पुस्तकालय से तीन महीने का आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर दो बेटियां यहां कार्य कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। कहा कि अभी खासकर ग्रामीण अंचलों की लड़कियों को बाहर निकलकर कार्य करने में कई तरह की मुश्किलें हैं। पर इस केंद्र पर बच्चियां निडर होकर अच्छे वातावरण में कार्य कर रही हैं। इस मौक पर केंद्र के संचालक जितेंद्र हरि पांडेय, सूरज पाल, अब्दुल्लाह, अतुल सिंह, सौरभ तिवारी आदि मौजूद रहे।