पल्हनी। श्री दुर्गा जी पीजी काॅलेज चंदेश्वर में कैश प्रमोशन के अंतर्गत गठित स्क्रीनिंग मूल्यांकन समिति द्वारा महाविद्यालय के सात प्राध्यापकों को वरिष्ठ वेतनमान के लिए प्रोन्नत किया गया। इसके लिए कार्यक्रम का आयोजन महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के प्रांगण में किया गया था। विषय विशेषज्ञ के रूप में डीसीएसके पीजी काॅलेज के प्रो सर्वेश पांडेय, गोरखपुर विवि के प्रो. अनिल कुमार राय, प्रो. आलोक कुमार सिंह, प्रो. डीडी यादव, प्रो. बीके मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद