फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई एटीएम रहे बंद, बैंकों में भीड़

Wed, 16 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
कई एटीएम रहे बंद, बैंकों में भीड़
विज्ञापन
एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट को अमान्य किए जाने के बाद इन नोटों को बदलने और रुपये निकालने के लिए मंगलवार को सभी बैंक की शाखाओं पर भीड़ उमड़ी रही। यूबीआई, एसबीआई समेत अन्य कुछ बैंकों के एटीएम बंद रहे जिसके चलते लोगों को रुपये निकालने के लिए बैंक शाखाओं का सहारा लेना पड़ा। एचडीएफसी बैंक के जिले में स्थित कुल 16 एटीएम में चार-चार लाख रुपये भरे गए थे। इनमें कई एटीएम ढाई से पांच घंटे में खाली हो गए। अन्य बैंकों के बंद कुछ एटीएम बूथों में लोग इस आस में खड़े रहे कि रुपये भरे जाने के बाद एटीएम से रुपये निकालेंगे।  
विज्ञापन


प्रतिबंध के बाद पुराने नोटों को बदलने के लिए विगत कई दिनों से लोग सुबह से ही बिना खाए पीए बैंकों पर लाइन लगाते हुए देखे जा रहा है। जिसका परिणाम है कि बैंक हो या एटीएम उनके खुलने से पहले ही लंबी कतार लग जा रही है। बैंक खुलते ही बैंक परिसर लोगों की भीड़ से भर जा रहा है। ऐसे में पुलिस को लोगों को गेट पर ही रोकना पड़ रहा है। हालात यह हो जा रहे हैं कि बैंकों से कैश खत्म हो जा रहा है और लाइन में लगे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को कुछ ऐसा ही हाल बैंकों का था। वहीं एटीएम का हाल यह रहा कि शुक्रवार और शनिवार को जो एटीएम चले थे उनमें से कुछ को छोड़कर ज्यादातर एटीएम मंगलवार को बंद थे।

 नगर क्षेत्र में सबसे पहले एचडीएफसी बैंक के एटीएम से नोट निकलने शुरू हुए। लेकिन मंगलवार को इस बैंक का भी सिर्फ ब्रांच के पास स्थित एटीएम ही चलता नजर आया। वहीं सिविल लाइन स्थित एटीएम पर लोग सुबह से ही  लाइन में लगकर खड़े थे। गार्ड ने लोगों को बताया कि पैसा आएगा। लेकिन दो बजे तक एटीएम में पैसा नहीं पड़ा था इसके बाद भी  उसका इंतजार करते हुए देखे गए। लोगों को नोटबंदी के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के                   फैसले के प्रति कोई नाराजगी नहीं थी। अलबत्ता लोग पैसे देने की व्यवस्था को जरूर कोसते नजर आए। सबसे ज्यादा परेशान वे लोग दिखे जिनके घर शादी या अन्य कोई मांगलिक कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें