भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा मंगलवार को जिले के लालगंज, मार्टीनगंज, निजामाबाद विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल नेताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया। वहीं परिवर्तन यात्रा के साथ चल रहे पदाधिकारियों ने लोगों को आईटीआई मैदान में होने वाली रैली में पहुंचने का आमंत्रण देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार विधानसभा लालगंज से चलकर दीदारगंज विधानसभा पहुंचे परिवर्तन यात्रा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा के साथ आए भारतीय जनता पार्टी के आजमगढ़ प्रभारी उपेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि 17 नवंबर को आईटीआई मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम में आने के लिए आप लोगों को आमंत्रण देने आए हैं। उन्होंने सभी से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, सांसद नीलम सोनकर, ब्लाक प्रमुख फूलपुर अर्चना यादव, मेनका सिंह, माधुरी गुप्ता, जयप्रकाश जायसवाल, विनीत जायसवाल, अभिषेक यादव, अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
लालगंज संवाददाता के अनुसार गाजीपुर से चलकर सोमवार की शाम को परिवर्तन यात्रा लालगंज पहुंची। भरथीपुर, पल्हना, नरसिंहपुर, मसीरपुर होते हुए लालगंज के विद्यामंदिर इंटर कालेज पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल पदाधिकारियों का स्वागत किया। मंगलवार को परिवर्तन यात्रा बाईपास लालगंज, भीरा चौराहा, सोफीपुर, दुलारगंज, भीरा, बरदह आदि बाजारों में गई। इस अवसर पर यात्रा जिला प्रभारी ऋषिकांत राय, विस प्रभारी योगेंद्र राय, अरविंद सिंह, विनोद राय आदि मौजूद थे।निजामाबाद संवाददाता के मुताबिक मंगलवार की देर शाम भाजपा की परिवर्तन यात्रा निजामाबाद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा सरायमीर से संजरपुर, फरिहां, बड़ागांव, निजामाबाद तहसील होते हुए नगर पंचायत निजामाबाद की पुरानी तहसील चौक पहुंची।
परिवर्तन यात्रा में शामिल विनय कटियार, उपेंद्र दत्त शुक्ला, विजय बहादुर पाठक, नीलम सोनकर, रमाकांत यादव,जगदंबिका पाल का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर विनय कटियार ने कहा कि प्रदेश सरकार में हो रही गुंडा गर्दी, भ्रष्टाचार, लूट-खसोट को आप भली भांति जान रहे हैं। इस प्रदेश से सपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत है। इस मौके पर अजीत कुमार यादव, विनोद राय, बलवंत सिंह, अजीत यादव, फौजदार यादव, राजेश यादव, संतोष गोंड, रविशंकर यादव, डा. पीयूष यादव, डा. सुदर्शन मिश्र, डा. शैलेंद्र यादव, बटुक गुप्ता, रामअवध सोनकर, मनोज यादव, मनोज राय, अनिल प्रजापति आदि मौजूद रहे।