फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जनवरी में मनी दिवाली, तमसा तट से घर-घर तक जले दीये

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को पूरा जनपद राममय नजर आया। इस दौरान लोगों ने दिन में जहां प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाया। वहीं, शाम को तमसा तट से लेकर घर-घर तक दीप जलाए। लोगों की ओर से जलाए गए दीप ने दिवाली का एहसास कराया।
विज्ञापन

प्रभु श्रीराम की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के दिन को ऐतिहासिक बनाने में लोगों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। घरों में जहां लोगों ने सुंदरकांड का पाठ किया। वहीं सड़कों पर उतर कर जमकर भक्ति गीतों पर डांस किया और प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए। साथ ही जमकर पटाखे भी फोड़े। शाम होते ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बहुत से लोग तमसा के किनारे पहुंचे और घाटों की सीढ़ियों पर दीप जलाकर उन्हें रोशन किया।
इसके बाद घरों में भी लोगों ने दीप जलाए। पूरे घर को दीपक से सजाया। वहीं बहुत से लोगों ने विद्युत की रंग बिरंगी झालरों से घरों को सजाया। रात को जब दीपों के साथ रंगीन झालरें जली तो ऐसा लगा जैसे आसमां के तारे जमीन पर उतर आए हों। ऐसा लग रहा था जैसे प्रभु श्रीराम के अयोध्या से आने पर लोगों ने दिवाली मनाई थी वहीं दिवाली आज मनाई जा रही हो। शाम के समय भी लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े। पटाखों के फोडने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

00
सुरक्षा की दृष्टि से मुस्तैद रही पुलिस
आजमगढ़। इस दौरान लोगों के जश्न में कहीं भंग न पड़े इसे लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। सड़कों की हर गली और हर नुक्कड़ पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। खास तौर से तकिया क्षेत्र में विशेष निगरानी की गई। ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें