फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान खाना पड़ गया भारी, जानें एक झटके में शख्स कैसे गंवा बैठा दो लाख

Wed, 03 Feb 2021 06:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर मोहल्ला स्थित इलाहाबाद-इंडियन बैंक की मुख्य शाखा के पास से एक व्यक्ति के बाइक की डिग्गी तोड़ कर उच्चकों ने उसमें रखे दो लाख रुपये पार कर दिए। घटना के समय पीड़ित ने बैंक से पैसे निकाल कर डिग्गी में रखे और फिर पान खाने कुछ दूरी पर पैदल चला गया।

विज्ञापन


वापस लौटा तो डिग्गी टूटी हुई थी और पैसा गायब था। घटना पास के एक सीसीटीवी टीवी में कैद हो गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित केशव प्रसाद जल निगम में ठेकेदार है। बुधवार को दिन में वे रैदोपुर मुहल्ला स्थित इलाहाबाद-इंडियन बैंक की शाखा पहुंचे। बैंक ऊपरी तल में है, जिसके चलते बाइक नीचे खड़ी कर वे बैंक पर गए और अपने खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए।

Trending Videos
विज्ञापन

पैसा निकाल कर नीचे आए तो पैसा अपनी बाइक की डिग्गी में रख दिया और पान खाने के लिए पास स्थित एक दुकान पर पैदल ही चले गए। पान खा कर वापस लौटे तो डिग्गी टूटी हुई मिली। जिस पर उन्होंने डिग्गी को खोला तो उसने रखा पैसा गायब था।

घटना से पीड़ित हतप्रभ हो गया। आनन-फानन में आसपास लगे सीसी टीवी कैमरा के फुटेज को देखा गया तो उसने पूरा घटनाक्रम नजर आ गया। केशव प्रसाद के जाते ही तीन बाइकों पर सवार कुछ युवक आए और डिग्गी को तोड़ पैसा निकाल कर रफूचक्कर हो गए।

घटना के बाबत जल निगम के ठेकेदार ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस प्रकरण की जांच पड़ताल में जुटी है। उच्चकों की पहचान को लेकर सीसीटीवी टीवी फुटेज आदि खंगाले जा रहे है। कोतवाल केके गुप्ता ने बताया कि जल्द उच्चकागिरी की इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें