बलरामपुर। जहानागंज थाना क्षेत्र के मसीरपुर महुंआ गांव स्थित एक पानी भरे गड्ढे में डूब जाने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मसीरपुर महुंआ गांव निवासी 50 वर्षीय चैतू पासवान पुत्र स्व. पतिराम रविवार को बाइक से कहीं जा रहा था, अभी वह घर से कुछ ही दूर पहुंचा था कि बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क के बगल में स्थित पानी भरे गड्ढे में गिर गयी। इस हादसे में चैतू की पानी में डूबने से मौत हो गयी। परिजनों को घटना की जब जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पानी भरे गड्ढे से चैतू के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था।