फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: टूटे तार का हटाते समय हादसा, करेंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 26 May 2021 02:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

रात में लगभग 12 बजे ट्रांसफार्मर से जाने वाली केबल टूटकर लटक गई थी। उसके बाद गांव के लोगों ने बिजली घर सूचना देकर बिजली की सप्लाई बंद करा दी थी। लेकिन कुछ समय फिर सप्लाई चालू हो गई।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में टूटे तार को हटाते समय युवक करेंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पवई थाना क्षेत्र के नाटी गांव निवासी अमृत लाल(28) पुत्र पतिराम के घर सामने बिजली का केबिल टूटकर लटका हुआ था। सुबह छह बजे करीब वह टूटी केबल को हटाने लगा, तभी अचानक करेंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि रात लगभग 12 बजे आवाज के साथ ट्रांसफार्मर से जाने वाली केबल टूटकर लटक गई थी। उसके बाद गांव के लोगों ने माहुल पावर हाउस पर सूचना दी और सप्लाई काट दी गई। लेकिन उसके कुछ समय बाद फिर सप्लाई चालू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि ट्रांसफार्मर से लाइन खोल दी गई है। सुबह लगभग छह बजे लटकी हुई केबल को कुछ लड़के छू रहे थे, उसी को हटाने के लिए अमृतलाल गया था। वह यह जानता था कि केबल में करेंट नहीं है। लेकिन केबल में करेंट आने से उसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पवई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। इस घटना से गांव के लोगों में विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें