फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो बाइकों की आमने- सामने से जोरदार टक्कर, एक की मौत; तीन लोग घायल

Mon, 24 Jun 2024 04:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में दो बाइकों की टक्कर में एक की जान चली गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बसीरहा गांव के पास हुआ। घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
घटना के बाद लोगों की जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर मार्टीनगंज रोड पर बसीरहा गांव के पास स्थित दुर्गा जी के मंदिर के पास सोमवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में जहां एक की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के धरनीपुर बिषयां गांव निवासी शिवम विश्वकर्मा (22), मोनू कुमार (21) और अरुण कुमार उर्फ आनंद सागर गंभीरपुर बाजार में आवश्यक कार्य से गए थे। वापस घर लौटते समय जैसे ही उनकी बाइक बसीरहा दुर्गा जी के मंदिर के पास पहुंची। सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में सभी चारों बाइक सवार घायल हो गए।

आनन फानन सभी घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। उसके पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान अजय कुमार (40) पुत्र तेजू के रूप में हुई। 
विज्ञापन


वहीं शिवम विश्वकर्मा, मोनू कुमार, अरुण की हालत गंभीर देखते हुए पीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें